

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समस्तीपुर नगर इकाई के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर संदेश यात्रा निकाली गयी। इस कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री शुभम कुमार ने किया। इससे पूर्व परिषद से जुड़े कार्यकर्ता एवं छात्रों के द्वारा पटेल मैदान से संदेश यात्रा शुरू किया, जो पूरे शहर में भ्रमण कर पुनः पटेल मैदान पहुंचा। संदेश यात्रा के दौरान नंद के आनंद की जय विवेकानंद की, विवेकानंद का क्या संदेश सुंदर सुहाना भारत देश जैसे गगन भेदी नारों से पूरा शहर गूंज रहा था।

इस अवसर पर विभाग सहसंयोजक अनुपम कुमार झा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हम सभी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। युवाओं को उनके बताएं मार्गों पर चलने की आवश्यकता है। विवेकानंद जी का व्यक्तित्व इतना महान है कि उनके विचारों को आत्मसात करने वाले युवा को जीवन में हमेशा सफलता मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थी परिषद विवेकानंद के संदेश को हर छात्र तक पहुंचाने का काम करेगी तथा अभाविप के द्वारा पूरे भारत में आज युवा दिवस के अवसर पर परिसर चलो अभियान की शुरुआत की गई है।

जिसके माध्यम से अभाविप छात्रों को महाविद्यालय लाने के लिए अभियान चलाएगी। वही जिला संयोजक सिंटू पांडे एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुंदन यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् विवेकानंद जयंती को युवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। जिसमें एक सप्ताह तक विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मौके पर मनीष चौधरी ,केशव माधव, निक्कू आर्य, अंशु चौधरी, रंजीत यादव, सुधांशु कुमार, विनीत कुमार, विक्की चौधरी, अमन कुमार ,प्रिंस कुमार, अनुकूल पाठक, अनुराग आनंद, मनीष कुमार, प्रिंस झा, पूजा भारती, सुप्रिया कुमारी, अंजली कुमारी, चंदा कुमारी, संजू कुमारी, ज्योति कुमारी, तृषा कुमारी, अश्विनी कुमारी, पिंकी कुमारी, अभिषेक यादव कोहली, अभिषेक कुमार, सुभाष कुमार, नितीश चौधरी, अमन कुमार, प्रणव कश्यप, कौशल कुमार, प्रशांत झा आदि उपस्थित थे।








