समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, जमकर तोड़फोड़, डॉक्टर व कर्मी हुए फरार

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर, दूरबीन न्यूज़। समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही में हुई मरीज की मौत के आरोप में मरीजों के परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ किया। घटना गुरुवार वाले सुबह की बताई गई है। इमरजेंसी में इलाज के दौरान मरीज की मौत होने पर परिजन आक्रोशित हो गए और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए जमकर तोड़फोड़ कर डाला। इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ शुरू होते ही इमरजेंसी के डॉक्टर व कर्मी भी डर गए।

घटना को देख डॉक्टर व कर्मचारी भी फरार हो गए। हालांकि इस बीच परिजनों ने डॉक्टर व कर्मचारियों से भी हाथापाई की बीच बचाव करने पहुंचे सुरक्षाकर्मी से भी हाथापाई की नौबत आ गई। मृतक महिला नगर निगम के वार्ड 25 निवासी मुन्ना अली की 35 वर्षीय पत्नी अंजुम खातून के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात अंजुम खातून को ठंड लगने की शिकायत पर सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां समुचित इलाज नहीं होने के कारण उसकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए।

घटना की सूचना पर नगर पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। नगर थाना के अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर लोगों को समझाया। इसके बाद महिला मरीज के शव को उसके घर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *