पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन कमेटी गठित, मंडलीय यूनियन कार्यालय में हुई पहली बैठक

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन कमेटी की पहली बैठक ईसीआरकेयू मंडलीय यूनियन कार्यालय समस्तीपुर में की गई। बैठक की अध्यक्षता चंद्रशेखर सिंह एवं संचालन अजीत कुमार ने किए। बैठक को संबोधित करते हुए सहायक महामंत्री सह मंडलमंत्री केके मिश्रा ने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए एआईआरएफ व इसीआरकेयू हमेशा तत्पर है। केंद्रीय संगठन मंत्री मनोज कुमार ने कहा कि इस फेडरेशन को समस्तीपुर मंडल के सभी शाखा में गठन की जाएगी।

इसको लेकर अजीत कुमार, चंद्रशेखर सिंह एव विनय कुमार सिन्हा को सभी शाखा स्तर पे जाकर सेवानिवृत कर्मचारियों से संपर्क कर गठन करने की जवाबदेही दी गई है। मंडलीय स्तर पर कमिटी बनाई गई, जिसकी घोषणा अगली बैठक में करने की घोषणा की गयी। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होने की अपील की गई। ताकि एनपीएस के विरोध में जारी आंदोलन को गति मिल सके।

मौके पर सूर्य भूषण मिश्रा, शाखा सचिव आर एन झा, राज कुमार, अमरजीत कुमार, उमेश प्रकाश, अनिल कुमार अजय कुमार, अजीत सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विनय कुमार सिन्हा, जावेद सलीम खान, जगमोहन राय, एसएस चौधरी, शिवजी राय, बीके सिंह, सुमन कुमार सिंह, अशोक कुमार, आशीष सरकार, शिव शंकर सिंह, बृज नंदन राय, उमा शंकर राय, राम प्रकाश राम, नवल मोहन झा, राज कुमार केशरी सहित 100 पेंशनर ने बैठक में भाग लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *