जयपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या के विरोध में समस्तीपुर में निकाली गयी विरोध मार्च, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का किया गया पुतला दहन

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। राजस्थान के जयपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी के दिन दहाड़े हुई निर्मम हत्या पर करणी सेना के सदस्यों में काफी आक्रोश है। इसके विरोध में समस्तीपुर करणी सेना परिवार के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो सदस्यो की संख्या मे प्रतिरोध मार्च निकाली गयी। इस दौरान शहर के पटेल मैदान गोलंबर समस्तीपुर के पास बुधवार को आक्रोश मार्च निकालकर राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया गया।

समस्तीपुर करणी सेना के जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चंदेल  ने हत्याकांड की सीबीआई जांच करने की मांग की। करणी सेना के जिला अध्यक्ष ने कहा कि कहीं ना कहीं एक साजिश के तहत यह हत्या की गई है। साजिश में शामिल सभी लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए और फांसी की सजा सुनाई जाए। उक्त मांग सदस्यों के द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार से किया गया है।

मुकेश सिंह ने राजस्थान सरकार से माँग किया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई हो। जिला अध्यक्ष ने कहा अगर दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन मे समस्तीपुर करणी सेना परिवार मजबुती के साथ शामिल रहेगा। पूरे देश के राजपूतों सर्वर्णो के लिए के लिए गम का दिन है। सुखदेव सिंह राजपूत समाज के पीड़ितों का आवाज थे। कहीं ना कहीं साजिश के तहत छल कर के इनकी हत्या किया गया है।

इस कार्यक्रम में शामिल राजकपूर सिंह, विजय सिंह, आशुतोष सिंह, मुकेश सिंह, प्रदीप सिंह गुड्डू, राजिव सिंह पिन्टू, अमित सिंह,  प्रभात सिंह,  शशि सिंह, गुंजन सिंह,  अर्जुन सिंह, बलवंत सिंह, राठौड़ ठाकुर, संग्राम सिंह, पूजा सिंह, शंभू सिंह, छोटू सिंह, अंकुश सिंह, श्याम सुन्दर सिंह, अभिषेक सिंह, मनीष सिंह, सुमित सिंह, अनीश सिंह, चंदन,  महात्मा जी, अक्षय सिंह सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *