वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, एसएच 88 पर हुई घटना के बाद परिवार में कोहराम

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एसएच-88 दलसिंहसराय- सिंघियाघाट पथ कल्याणपुर वैती पार सड़क पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक पंकज कुमार पासवान (28) थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के जन वितरण प्रणाली के विक्रेता उमेश पासवान का पुत्र बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार पंकज शाम में बाइक से अपने एक रिश्तेदार के साथ घर लौट रहा था। उसी क्रम में एक वाहन से ठोकर लगने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *