शादी में फायरिंग के लिए खरीदा था पिस्टल, फिर एहसान के सिर में सटाकर दुलारे ने दबा दी ट्रेगर ! गोली हुआ सिर के आरपार

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव में शादी समारोह के दौरान चली गोली कांड का  पुलिस ने खुलासा कर दिया है। साथ ही इस मामले में आरोपी युवक हरपुर एलौथ निवासी मो. दुलारे उर्फ शाहिल को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर केले के बगान में छिपाकर रखे गए एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, एक गोली, एक खोखा एवं एक मोबाइल बरामद किया गया है। बताया गया है कि बहन की शादी में फायरिंग के लिए पिस्टल खरीदा था।

फिर मजाक मजाक में मो एहसान के सिर में पिस्टल सटा दी। इसी दौरान पिस्टल का ट्रेगर दब गया और गोली एहसान के सिर के आरपार हो गया। फिलहाल मो एहसान पटना में इलाजरत है। जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। विदित को की 13 नवंबर की शाम मुसरीघरारी थाना के हरपुर एलोथ में आयोजित शादी समारोह में गोली चली थी। अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शादी समारोह के दौरान चली गोली में हरपुर एलौथ के मो. एहसान के सिर में गोली लगी थी।

इस मामले में जख्मी युवक के पिता मो. शब्बीर के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। घटना की जांच के दौरान नुकीले सामान से जख्मी की बात कही गयी। फिर जब घटना स्थल और आसपास ब्लड की मात्रा अधिक पायी गयी तो गहराई से जांच की गई। फिर जांच के बाद आरोपी युवक हरपुर एलौथ निवासी मो. दुलारे उर्फ शाहिल को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी निशानदेही पर केले के बगान में छिपाकर रखे गए एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, एक गोली, एक खोखा एवं एक मोबाइल बरामद किया गया है।

डीएसपी ने बताया कि पूछताछ व जांच में बताया गया कि मो. दुलारे उर्फ शाहिल के चचेरी बहन की शादी थी। जिसमे फायरिंग के लिए मो. शहजादे उर्फ पेड़ा के कहने पर प्रिंस कुमार से एक देशी पिस्टल एवं दो गोली को खरीदा था। उक्त पिस्टल को दस हजार रुपए मे खरीदने की बात कही गयी। डीएसपी ने बताया कि शादी के दिन मो. एहसान को पिस्टल व गोली निकाल कर दिखाया। उसके बाद दुलारे ने कॉक कर मैगजीन निकाल कर मो. एहसान के ललाट पर मजाक में ही पिस्टल सटाकर बोला कि चला दें।

इसी दौरान ट्रिगर दब गया और बैरल में फंसा एक गोली एहसान के सिर में लगी तो आरपार हो गयी। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे डीएमसीएच फिर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। फिलहाल पीएमसीएच में युवक का इलाज चल रहा है। डीएसपी ने बताया कि इस घटना में अनय बिंदुओं पर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *