यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर घाटों की मरम्मत एवं साफ सफाई का काम जारी है। उजियापुर प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत गांव में समाजसेवी राजू सहनी के नेतृत्व में छठ पूजा की भव्य तैयारी चल रही है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से देवखाल चौर में छठ घाटों का निर्माण, साफ सफाई और सौदर्यीकरण किया जा रहा है। समाजसेवी राजू सहनी ने कहा वह असम में व्यवसाय करते हैं। कार्तिक मास में छठ पूजा का बड़े जतन से इंतजार रहता है। वह हर साल छठ पर्व में गांव आकर छठ घाट का निर्माण कराते हैं।


छठ व्रतियों को पूजन सामग्री व अन्य सहयोग भी करते हैं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व सामाजिक समरसता, भाईचारा, सहिष्णुता केे साथ राष्ट्रीय एकता का भी प्रतिक है। सार्वजनिक तौर पर तालाब घाट पर होने वाले छठ पूजा के लिए समाज के सभी लोग जुटते हैं तो सामाजिक रिश्ते भी मजबूत होते हैं। छठ मईया की कृपा से घर में सुख समृद्धी बढ़ती है। सूर्य देव की आराधना से नई उर्जा मिलती है। उन्होंने बताया कि छठ घाट पर साफ सफाई के अलावा लाइट, साउंट व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों में काफी खुशी की लहर है।









