समस्तीपुर। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सिविल सर्जन कार्यालय पर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया। संघ के जिला अध्यक्ष अवलेश कुमारी एवं जिला मंत्री राजीव रंजन के नेतृत्व आयोजित सत्याग्रह आंदोलन के पहले दिन पटोरी, सरायरंजन एवं पूसा प्रखंड से कर्मियों ने हिस्सा लिया। साथ ही जिला के सभी पदधारक भी सत्याग्रह आंदोलन में शामिल हुए। जिला मंत्री ने कहा कि 4 महीने पूर्व स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का तबादला किया गया था। इसमें त्रुटि की सुधार करने के लिए जिलाधिकारी का निर्देश दिया गया। लेकिन सीएस की मनमानी के कारण कर्मचारियों का सामंजस नहीं किया गया। इसके कारण कई स्थानों पर कर्मी पद से अधिक हो गए।



नतीजतन इन कर्मियों का वेतन 4 महीना से अवरुद्ध है। इसीलिए अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया है। मौके पर महासंघ के पूर्व राज्य अध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा, राम कुमार झा के अलावा चिकित्सा संघ के शांति भूषण सिंह, राकेश रोशन, अभिषेक कुमार, विमलेश कुमार चौधरी, रंजना कुमारी, मंजू कुमारी, शैलेंद्र कुमार, सुधा कुमारी, अनिता कुमारी, पूजा भारती, अमित कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह, मिथलेश झा, पूसा, सरायरंजन एव मोरवा के साथी के स्वास्थ्यकर्मी शीला कुमारी, रीता कुमारी, नूतन कुमारी,


कुमार अंबुज, दीपक कुमार सिन्हा, मुरारी सिंह, प्रीतम कुमार, संजय कुमार भगत, ओम प्रकाश चौधरी, प्रिंस कुमार, निरंजन कुमार, संजय कुमार सहित राष्टीय नेत्री बिंदु कुमारी सिंह, पूर्व राज्याध्यक लक्ष्मीकांत झा, महासंघ के पूर्व जिलामंत्री राम कुमार झा उपस्थित थे। सभी धरनारथी साथियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया की जब तक समस्या का निष्पादन नही होता है। तब तक शांतिपूर्ण धरना सत्याग्रह चलता रहेगा।







