समस्तीपुर। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के महमद्दीपुर निवासी राम प्रवेश राय का 14 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार उर्फ ननकी कुमार का गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डुबकर मौत हो गई। मौत की सूचना गांव व घर में मिलते ही हजारों की संख्या में लोग घटना स्थल पहुंच गए। इधर लाश को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दी है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मृतक अपने चार पांच दोस्तो के साथ घर से 2 किमी दूर गंगा नदी के बढ़ई टोल सीढ़ी घाट पर स्नान करने गया था। सभी गंगा में स्नान कर रहे थे इसी बीच अंकुश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जब साथियों की नजर पड़ी तो देखते देखते वह नीचे की ओर चल गया।




स्थानीय ग्रामीण विनय कुमार सिंह ने घंटो मशक्कत कर लाश को नदी से निकाल लिया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना स्थल पहुंचे बीडीओ ओमप्रकाश, सीओ प्रमोद कुमार रंजन, बीपीआरओ हेमंत अंकुड़, रवीश कुमार सिंह, एसआई नरेश यादव ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर लाश पोस्टमार्टम में भेज दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्व मुखिया रामउदगार राय, विवेक कुमार, संजीव जयसवाल, भोला राय, सुनील मिश्रा, पप्पू सिंह, धीरज कुमार, कुंदन कुमार, राकेश राय, गरभु राम आदि मौजूद थे।







