दूरबीन डेस्क: बिहार में जाति गणना रिपोर्ट जारी होने के बाद सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहाहै। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में ही इस पर बगावत हो गयी है। जदयू सांसद सांसद ने इस रिपोर्ट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीतामढ़ी से जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि जातीय गणना में तेली समाज की गिनती सहीं से नहीं की गयी है। इससे समाज के लोगों मे रोष है। उन्होंने ऐलान किया कि पटना में आठ अक्टूबर को तेली साहू समाज की बैठक होगी। उसमें जाति गणना फिर से कराने और तेली समाज को इंसाफ दिलाने की मांग की जाएगी।



जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि जातीय गण्ना रिपोर्ट में बिहार के अंदर तेली समाज की जो संख्या बतायी गयी है वो बहुत कम है। उन्होंने कहा कि जातिगत सर्वें में तेली समाज की गणना सही से नहीं की गयी। तेली साहू समाज के संयोजक होने के नाते उन्होंने सभी जिलों में लोगों से बात की है।समाज के लोगों को स्पष्ट संदेश है। कहीं-कहीं मोहल्ले में तो कहीं-कहीं पूरे टोले की गिनती छूट गयी है। सांसद सुनील कुमार ने बताया कि पटना में आठ अक्टूबर को तेली समाज की बैठक बुलायी गयी है। इसमें समाज केलोगों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।



इस बैठक में हर जिले से लोग आएंगे। सीएम से सरकार द्वारा जारी जाति गणना रिपोर्ट की जांच की मांग की जाएगी। साथ ही दोबारा तेली साहू समाज की फिर से गणना कराने की मांग भी रखी जाएगी। बतादें कि इससे पहले बीजेपी, आरएलजेडी समेत अन्य पार्टियों के नेता भी बिहार सरकार की जाति गणना रिपोर्ट पर सवाल उठा चुके हैं। बीजेपी के कई नेताओं ने कहा कि उनके घर पर सर्वें करने कोई प्रगणक तक नहीं आया था। सा-एचएच।





