हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कोटा मंडल के झालावाड़ रोड स्टेशन पर गाड़ी संख्या 19037/38 बांद्रा-बरौनी- बांद्रा अवध एक्सप्रेस का एवं नारायणपुर टटवाड़ा स्टेशन पर गाड़ी सं. 13237/38 पटना-कोटा-पटना एक्सप्रेस का प्रायौगिक तौर पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।


दिनांक 04.10.2023 से 31.03.2024 तक गाड़ी संख्या 19037 बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस 10.57 बजे झालावाड़ रोड स्टेशन पहुंचकर वहां से 10.58 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी सं. 19038 बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस 13.24 बजे झालावाड़ रोड स्टेशन पहुंचकर वहां से 13.25 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।


दिनांक 04.10.2023 से 31.03.2024 तक गाड़ी संख्या 13237 पटना-कोटा एक्सप्रेस 09.26 बजे नारायणपुर टटवाड़ा स्टेशन पहुंचकर वहां से 09.28 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा दिनांक 05.10.2023 से 01.04.2024 तक गाड़ी सं. 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस 19.53 बजे नारायणपुर टटवाड़ा स्टेशन पहुंचकर वहां से 19.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।







