समस्तीपुर में ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत, मुजफ्फरपुर का रहने वाला था युवक, परिजनों ने पत्नी व उनकी प्रेमिका पर लगाया हत्या का आरोप

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना के भागीरथपुर गांव में ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक की लाश फंदे से लटकी हुई थी। मृतक युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना के शाहपुर मरीचा के श्रीराम ठाकुर के 32 वर्षीय पुत्र अवधेश कुमार के रूप में की गयी है। जिसकी लाश समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना के भगीरथपुर स्थित ससुराल में मिली। घटना की सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दी गई।

हालांकि युवक के परिजनों ने बुधवार की दोपहर तक कोई लिखित शिकायत नही की थी। पुलिस परिजनों के आवेदन का इंतजार कर रही है। घटना के संबंध में मृतक युवक के पिता श्रीराम ठाकुर ने बताया कि उनके पुत्र की शादी लगभग 8 वर्ष पूर्व भागीरथपुर में हुई थी। उन्हें बताया कि 2 दिन पूर्व उनकी बहू ने पोते का बर्थडे मनाने के बहाने अवधेश को बुलाया था  इसके बाद यहां उनकी बहू एवं अन्य लोगों ने मिलकर उनके बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। परिजनों का आरोप है कि अवधेश की पत्नी का गांव के ही किसी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके कारण उक्त महिला के प्रेमी ने भी उनके बेटे को जान मारने की धमकी दी थी।

उन्होंने बताया कि उनका बेटा परदेस में नौकरी करता था। पत्नी ने उसे ससुराल बुलाया और उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद ससुराल से अवधेश की पत्नी व बेटे भी गायब है। उन्होंने बताया कि अगर शीघ्र अवधेश के अबोध बच्चे को नहीं खोजा गया, तो उसकी भी हत्या कर दी जाएगी। अवधेश के पिता श्रीराम ठाकुर ने बताया कि उनकी बहू मरीचा से सभी जेवर गहना भी लेकर चली आई थी और उसके बेटे की हत्या के बाद घर छोड़कर फरार है। अवधेश के सास ससुर दूसरे परदेस में रहते हैं। घर पर केवल उनकी बहू ही रहती थी।

कल्याणपुर थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि  घटना की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार की रात जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो युवक का सब फंदे से लटका हुआ था। पुलिस जब पहुंची तो ससुराल में कोई भी व्यक्ति नहीं था। उनकी पत्नी ही केवल घर में रहती थी। लेकिन जांच के दौरान घटनास्थल पर वह भी नहीं थी। उन्होंने बताया कि परिजनों के द्वारा बताया गया है कि पत्नी के प्रेम प्रसंग के कारण ही उसकी हत्या की गई है। हालांकि अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। वजन के द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा हो पाएगा। पुलिस सभी विन्दुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *