कल्याणपुर प्रखंड में ग्रामीण आवास सहायक का गठन किया गया, अनिल कुमार बने अध्यक्ष

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। प्रखंड मुख्यालय कल्याणपुर के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यालय परिसर में ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक अनिल कुमार की अध्यक्षता में ग्रामीण आवास सहायक की बैठक हुई। इसमे ग्रामीण आवास सहायकों के द्वारा सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी का गठन किया। इसमे अनिल कुमार को अध्यक्ष बनाया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष विकाश कुमार, महासचिव जितेन्द्र कुमार, सचिव प्रमोद प्रताप यादव, कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार ठाकुर एवं प्रखंड मीडिया प्रभारी के रूप में  प्रवीण कुमार का को मनोनित किया गया।

उपस्थित ग्रामीण आवास सहायकों में श्रीमती सुनीता, प्रियंका कुमारी, अमित मिश्रा, मनोज कुमार पंडित, सुजीत कुमार, रवि कुमार, दिपक कुमार, नवीन कुमार, कुमारी रूबी, राकेश कुमार, शंभु राम, भारतेन्दु भूषण, कन्हैया एवं रजनीश कुमार मौजूद थे। सभी आवास सहायको के द्वारा गुणवत्ता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया। इसकी जानकारी मिडिया प्रभारी प्रवीण कुमार झा ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *