समस्तीपुर। समस्तीपुर सदर प्रखण्ड अन्तर्गत नीरपुर पंचायत में मनरेगा के तहत जीविका ग्राम संगठन भवन एवं कचड़ा अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई का निर्माण कार्य पूरा हुआ। जिसके बाद प्रभारी जिला पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह के द्वारा मंगलवार को विधिवत इसका उद्घाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में जीविका संगठन बेहतर कार्य कर रही है। इसके कारण समाज की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान हो रहा है। साथ ही महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन रही रही है। समाज व प्रदेश के विकास में महिलाएं कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है। इस उद्घाटन कार्यक्रम पंचायत के मुखिया राजीव कुमार सिंह के मौजूदगी में हुआ।



मौके पर बीडीओ, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), प्रखण्ड जीविका प्रबन्धक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, जिला कार्यपालक अभियन्ता मनरेगा, कनीय अभियन्ता मनरेगा, पंचायत तकनिकी पदाधिकारी मनरेगा, जिला जीविका पदाधिकारी, पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत सचिव एवं पंचायत स्तरीय सभी कर्मचारी ही वार्ड सदस्य, रीना देवी, मो० आबिद हुसैन, मो कलिकुज्जमा, जगतारिणी देवी, पूनम देवी, संगीता देवी, सुरेश राम, शम्भू राम, उमा देवी, उपमुखिया उमेश महतो, पंचायत समिति सदस्य उर्मिला देवी और जीविका की सभी दीदी और ग्रामीण उपस्थित रहे।








