समस्तीपुर। अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस एवं सर्राफा व्यवसायी संघ कि बैठक दलसिंहसराय सुरेका अतिथि भवन में हुई। बैठक कि अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार एवं संचालन सुनील कुमार बमबम ने किया। बैठक की शुरुआत में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो नजीव अनवर, अंचल पुलिस निरिक्षक कुमार ब्रजेश एवं पुलिस निरिक्षक सह थानाध्यक्ष अनिल कुमार को संघ के सदस्यों के द्वारा मिथिला परम्परा के अनुसार चादर, माला, बुके देकर सम्मानित किया गया। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो नजीव अनवर ने व्यवसायिओ सें अपनी अपनी दुकान सहित दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने, दुकान सहित पुरे शहर में अलार्म लगाने, दुकान के स्टॉफ का अपने स्तर सें चरित्र का सत्यापन करते हुए नौकरी पर रखने की अपील की।


साथ ही अपरिचित एवं संदिग्ध लोगो को देखते ही पुलिस को सूचित करने एवं अपरिचित ग्राहकों के साथ सतर्कता सें लेनदेन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि व्यवसायी कि सुरक्षा सर्वोपरि है एवं यह हमारी प्रथम प्राथमिकता में शामिल है। सुरक्षा के मद्देनजर 24 घंटे शहर में पुलिस गश्ती करायी जा रही है। किसी भी विशेष परिस्थिति में कोई भी ब्यक्ति थाना के मोबाइल 94318 22518 सहित हमारे मोबाइल नंबर 94318 00058 सहित 112 पर डायल करके कोई भी सूचना पुलिस को दे सकते है। उन्होंने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उन्होंने अपराध को होने सें रोकना बताया। व्यवसायी के द्वारा जो भी सूचना दी जाएगी, पुलिस प्राथमिकता के आधार पर उसका सत्यापन करेगी।


संघ के सदस्यों द्वारा पुलिस प्रशासन सें शहर में पैदल गश्ती कराने, रोको टोको अभियान चलाकर प्रतिदिन मोटरसाईकिल चेकिंग कराने कि मांग कि गयी। बैठक में संघ के सचिव उपेंद्र कुमार स्वर्णकार, उपाध्यक्ष बिनोद कुमार प्रसाद, आशीष कुमार, अशोक जौहरी, उदय शंकर प्रसाद, चंदन प्रसाद, हरिओम प्रसाद, चतुर्भुज ठाकुर, रंजीत सोनी, कन्हैया प्रसाद, संजय कुमार, शंभू प्रसाद, अंबर सोनी, श्री राम, गोपाल ठाकुर, विवेक सोनी, अजय कुमार, मुकेश ठाकुर, जयनारायण ठाकुर, आलमगीर अंसारी, जगन्नाथ प्रसाद, उमेश ठाकुर, संजय कुमार, नरेश कुमार प्रसाद, सोहन ठाकुर, राजेश ठाकुर,चंदन सोनी,अनुज कुमार, अमरनाथ प्रसाद,


गणेश ठाकुर, श्रवण साह, सुरेश ठाकुर संजय कुमार सोनी, कन्हैया प्रसाद, जयंत कुमार संजीव सोनी, सुमन कुमार, गुड्डू ठाकुर, आलोक सोनी, संजय ठाकुर, दिपक ठाकुर, राहुल सोनी, संतोष राव, अभिषेक गुप्ता, बंटी जी, अविनाश ठाकुर, विपिन ठाकुर, रोहित कुमार, संजीव ठाकुर, रवि रंजन, अमरजीत कुमार, शंकर साह, रूपेश सोनी, प्रभाकर प्रसाद जितेंद्र कुमार शंभू ठाकुर, ज्ञान जी, रवि बाॅल, बब्लू ठाकुर, कन्हैया ठाकुर, शिवम कुमार चौधरी, राजा ठाकुर, रंजीत सर्राफ, रमेश ठाकुर, संजीव प्रकाश सहित सैकड़ो सदस्य उपस्थित थे।





