इंस्टाग्राम पर युवती के साथ बनाया दोस्ती, फिर झांसा में लेकर शारीरिक संबंध बना कर दिया गर्भवती, जांच में जुटी पुलिस

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

मधुबनी। मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 16 वर्षीय युवती को झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती कर देने का मामला उजागर हुआ है। बताया जाता है कि युवक एवं युवक की दोस्ती सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई। जिसके बाद दोनों के बीच प्यार बढ़ा और आरोपी युवक उसके घर पर जाकर उसके साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाया। जिसके कारण युवती गर्भवती हो गई ।फिलहाल इस मामले में दुष्कर्म की प्राथमिक दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना मधु8 जिले के मधेपुर प्रखंड के भेजा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां दो माह पूर्व 27 जुलाई को घटना घटित होना बताया गया है। फिलहाल नाबालिग बालिका गर्भवती है। दोनों की सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। लड़की अपने परिजन संग दिल्ली में रहती है।

इस संबंध में साउथ दिल्ली के टिगरी थाना पुलिस द्वारा जीरो एफआईआर 1/2023 दिनांक 9 सितंबर को दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए बिहार के मधु8 जिले के भेजा थाना भेज दिया गया। इसके बाद भेजा थाना में 27 सितंबर को एक युवक के विरूद्ध धारा 376 तथा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर 84/23 दर्ज की गई है। आरोपी के नाम के अलावे उसके गांव का पता प्राथमिकी में अंकित नही है। एफआईआर के अनुसार, पीड़िता भेजा थाना क्षेत्र के एक गाँव की है। जबकि लड़की अपने माता-पिता संग दक्षिणी दिल्ली में रहती है। उसका एक युवक संग इंस्टा पर दोस्ती हुई। 27 जुलाई 2023 को लड़की भेजा थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव में थीं।

आरोप है कि आरोपित व्यक्ति 27 जुलाई की रात लड़की के घर पर पहुंचा तथा जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। फिर बालिका अपने माता-पिता संग दिल्ली चली गई। बीते नौ सितंबर को लड़की के बीमार होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे गर्भवती बताया। इसके बाद दिल्ली के टिगरी थाना पुलिस ने बालिका का महिला पुलिस की मदद से बयान लेकर जीरो प्राथमिकी दर्ज कर भेजा थाना क्षेत्र घटनास्थल होने के कारण आगे की कार्रवाई के लिए भेजा थाना एफआईआर भेज दिया। भेजा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की अनुसंधान शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *