हाजीपुर जोन में समस्तीपुर मंडल में कार्यरत आरक्षण पर्यवेक्षक मनीष सहित तीन कर्मी बने एसीएम, बधाईयों का लगा तांता

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। हाजीपुर रेलवे जोन के विभिन्न मंडल में कार्यरत तीन कर्मियों को विभागीय परीक्षा के बाद एसीएम के पद पर पदोन्नति दिया गया है। इसमें हाजीपुर जोन में समस्तीपुर रेल मंडल से जहां समान्य कोटी पर एकमात्र आरक्षण पर्यवेक्षक मनीष कुमार का चयन एसीएम के रूप में किया गया है। वही दानापुर रेल मंडल से कार्यरत दो कर्मियों का चयन एसीएम पद पर किया गया है। इसमे जहां अविनाश कुमार सिंह को जहां सामान्य कोटी से, वहीं आरक्षण कोटी से नीरज कुमार को एसीएम बनाया गया है।

रेलवे मुख्यालय से सोमवार शाम पत्र जारी होते ही, इन कर्मियों को बधाई देने का तांता लग गया। साथ ही इनके परिजनों में हर्ष व्याप्त है। इधर, समस्तीपुर मंडल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों ने आरक्षण पर्यवेक्षक मनीष कुमार को एसीएम बनने पर बधाई दी है। बधाई देने वालो में डीआरएम विनय श्रीवास्तव, एडीआरएम जेके सिंह व आलोक कुमार झा, सीनियर डीसीएम सीएस प्रसाद, एसीएम राजेश कुमार के अलावे आरके झा, पीएन झा, टीसीआई पंकज कुमार आदि ने मनीष को बधाई दी है।

बतादे की आरक्षण पर्यवेक्षक मनीष कुमार फिलहाल डीआरएम कार्यालय में ही कार्यरत हैं। मनीष कुमार समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बंधार गांव के मूल निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *