समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल के निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल गुरुवार को परिवार सहित जयपुर के लिए रवाना हो गए। तबादला के बाद श्री अग्रवाल समस्तीपुर से राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली के रास्ते जयपुर के लिए सपरिवार रवाना हुए। इस अवसर पर भारी संख्या में रेल कर्मचारियों, आरपीएफ जवान और रेलवे यूनियन के कर्मी उपस्थित थे। इस अवसर पर स्काउट व गाइड के बच्चों ने बैड द्वारा संगीत के साथ बिदाई दी।



विदाई के दौरान में निवर्तमान डीआरएम आलोक अग्रवाल एवं उनकी पत्नी अनुजा अग्रवाल भावुक हो गए। इस दौरान श्री अग्रवाल ने रेल कर्मचारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि समस्तीपुर में दो वर्षों के कार्यकाल में कर्मियों एवं यूनियन का काफी सहयोग मिला। जिसके कारण समस्तीपुर रेल मंडल प्रत्येक दिन नई ऊर्जा के साथ विकास की ओर अग्रसर रहा।








