भाजपा के जाति गणना विरोध में हर घर काला झंडा लगाकर जदयू करेगी भाजपा का विरोध

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। लोहिया आश्रम समस्तीपुर में जद यू के प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रखंड प्रभारीयों की एक बैठक जद यू जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने राज्य पार्टी के निर्देशानुसार 15 सितंबर से 20 सितंबर तक पार्टी जुड़े सभी कार्यकर्ताओं के घर पर जाति गणना विरोधी भाजपा के विरोध में काला झंडा लगाकर भाजपा का गरीब विरोधी चेहरा एवं आरक्षण विरोधी चेहरा उजागर किया जाएगा। इस अवसर पर बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं कल्याणपुर के विधायक महेश्वर हजारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिले के दोनों लोकसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत एवं विस्तार करने के लिए अभी से लग जाना चाहिए।

लोकसभा चुनाव कभी भी हो सकता है। जिला अध्यक्ष बनने पर आज हुई पहली बैठक में प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रखंड प्रभारियों ने जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय को माला पाग चादर एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष द्वारा बिहार विधानसभा के माननीय उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी जी का स्वागत माला पाग चादर एवं गुलदस्ता देकर किया। इस बैठक का संचालन मुख्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने किया।

बैठक में धर्मदेव कुशवाहा, मीडिया प्रभारी अनस रिजवान, विजय यादव, मनीष कुमार, प्रमोद मिलिंद, रंजीत महतो, राजीव सिंह, अमित कुमार गुल्लू, राजकुमार सिंह, अशोक पटेल, हरेश प्र० सिंह, महेंद्र प्र० महतो, ठाकुर राजीव सिंह, रामनारायण सिंह, अरुण शेखर कुंवर, कृष्णदेव राय, ललन महतो, शर्वेदु कुमार, अखिलेश सिंह, किशोरी प्रसाद सिंह, डॉ समर्पण कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष शमीम अहमद, सुनील कुमार बमबम, सुनील कुशवाहा, अब्दुल समद खान, रविंद्र ठाकुर, तबरेज अंसारी, राणा विष्णु सिंह, अफरोज अहमद,

रामकुमार झा, आदिल इमाम, श्रीकांत सिंह, कृष्णदेव पासवान, संजय कुमार राय, प्रवीण कुशवाहा, विनोवा राम, रामदेव महतो, अशरफी सहनी, विशाल कुमार, राजगीर राम, जगरनाथ कुंवर, सतेंद्र यादव, रामविनोद चौधरी, मुकेश कुमार राय, पप्पू कुमार, राम कुमार शर्मा, कपिलदेव सहनी, विनोद कुशवाहा, दिनेश सिंह, सुरज सहनी, पिंटु सिंह, शकील अंसारी, भोला सिंह, रंधीर सिंह, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *