समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला के वर्ल्ड विजन इंडिया के मासिक समीक्षात्मक बैठक में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर विशाल कुमार ने प्रोग्रामेटिक मैनेजमेंट ऑफ टीवी प्रीवेंटिव ट्रीटमेंट (PMTPT ) JEET 2.0 परियोजना के अंतर्गत वर्ल्ड विजन इंडिया एवं स्वास्थ्य विभाग (DTC ) के सहयोग से चलाया जा रहे कार्यक्रम समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रोग्रामेटिक मैनेजमेंट ऑफ टीवी प्रिवेंट ट्रीटमेंट (PMTPT )योजना के अंतर्गत लेटेंस्ट टीबी इनफेक्शन वाले मरीजों को चिन्हित कर उन्हें टीपीटी से जोड़ा जा रहा है, ताकि उनके शरीर के अंदर पनप रहे बैक्टीरिया को एक्टिव टीवी होने से पहले समाप्त कर दिया जाए। जिससे टीबी फैलाव के चैन को तोड़ने में मदद मिलेगी।



उन्होंने TPTC को टीबी से संक्रमित मरीजों के परिवारों को ससमय स्क्रीनिंग एवं जांच कर टीपीटी से जोड़ने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त समस्तीपुर एवं भारत बनाने के लिए सभी को पंचायत स्तर तक मिलकर एक सफल प्रयास करना है और 2025 में भारत को टीबी मुक्त बनाना है। सीडीओ डॉ विशाल कुमार ने कहा कि देश में सर्वाधिक मौत होने वाली बीमारी में टीबी है। इसके लिए संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच एवं एक्सरे की संख्या अधिक से अधिक कराने से टीबी मरीजों की पहचान करने में काफी आसानी होगी।


इसलिए जांच पर विशेष फोकस करने की जरूरत है। डॉ विशाल ने इस कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले वर्ल्ड विजन इंडिया के कर्मचारियों लक्ष्मी कुमारी, राजेश कुमार एवं गौतम कुमार को सम्मानित भी किया। विनय कुमार सिंह, डिस्ट्रिक्ट लीड वर्ल्ड विजन इंडिया के द्वारा बताया गया कि प्रोग्रामेटिक मैनेजमेंट ऑफ टीवी प्रीवेंटिव ट्रीटमेंट, JEET2.0 कार्यक्रम समस्तीपुर जिला में चलाया जा रहा है इस कार्यक्रम के तहत सभी पलमोनरी टीवी के घर में जाकर कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग कर मरीजों को चिन्हित किया जा रहा है जिसमें एक्टिव टीवी का कोई लक्षण नहीं है।


तत्पश्चात वैसे मरीजों को टीपीटी से जोड़कर उन्हें छह माह आइसोनियाजइड की दवाई खिलाई जाती है ताकि लेटेंट टीबी इनफेक्शन को समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि शरीर में टीबी के जीवाणु होते हैं और प्रतिरोधक तंत्र कमजोर होने के कारण व्यक्ति में टीवी के लक्षण दिखाई देते हैं, इन व्यक्तियों को टीवी के संभावित रोगी कहते हैं। इस मौके पर कृष्ण बली कुमार, राजीव कुमार, हरे कृष्णा महतो एवं वर्ल्ड विजन इंडिया के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।





