पूर्व मंत्री मुकेश ने कहा कि महागठबंधन की सरकार आते ही बढ़ गया अपराध, निषादों के लिए आरक्षण लेकर रहेंगे

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने निषाद आरक्षण मुद्दे पर महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। वही निषादो को आरक्षण देने के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा। समस्तीपुर जिले के विभिन्न ब्लॉक में गुरुवार को भ्रमण करते हुए कहा कि जबतक निषादो को आरक्षण नही मिलता, उनका अभियान जारी रहेगा। इस कड़ी में शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बाघोपुर मे विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो पार्टी आरक्षण देगा। उसके साथ हम जाएंगे, नहीं तो अकेले चुनाव लड़ेंगे।

महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिस दिन से महागठबंधन की सरकार बनी है। उसी दिन से हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि हो गयी है। पूर्व मंत्री ने मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना सधा। उन्होने कहा निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के माध्यम से निषादों ने ललकारा है। आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं गठबंधन नहीं तो वोट नहीं। मुकेश साहनी ने कहा कि ना इस बार  टूटेंगे ना झुकेंगे।

मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विपत सहनी, जिला युवा अध्यक्ष ई विक्रम चौधरी, जिला अध्यक्ष आदर्श कुमार निषाद उर्फ पिंटू, मिथिलेश सहनी, अमरजीत कुशवाहा, जनक महतो, सुधीर सहनी, चुनचुन सहनी, कन्हैया सहनी, रामाशीष सहनी, विनोद सहनी, नीतीश कुमार सहनी, मिथिलेश सहनी, रजनीश कुमार, गरीब लाल सहनी, अमरदीप सहनी, सहित अन्य थे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *