बेगुसराय। यात्रियों की सुविधा हेतु सहरसा और पाटलिपुत्र के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 13205/06 सहरसा-पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस का बछवारा स्टेशन पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इससे बछवाड़ा के आसपास के यात्रियों मो पटना व सहरसा के लिए एक और ट्रेन की सुविधा मिल गयी। जिससे यात्रियों में काफी हर्ष देखा जा रहा है। वही एकमा में भी यात्री सुविधाओं को देखते हुए जनसेवा एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया है। फिलहाल इन दोनों स्टेशनों पर उक्त ट्रेनो का दो-दो मिनट ठहराव दिया गया है।



पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 13205 सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस 04 सितंबर 2023 से 02.08 बजे बछवारा स्टेशन पहुंचेगी तथा 02.10 बजे यहां से प्रस्थान करेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 13206़ पाटलिपुत्र -सहरसा जनहित एक्सप्रेस 03 सितंबर 2023 से 11.11 बजे बछवारा स्टेशन पहुंचेगी तथा 11.13 बजे प्रस्थान करेगी।




इसी क्रम में 09 सितंबर 2023 से गाड़ी संख्या 14617 बनमंखी -अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस का प्रायोगिक तौर पर एकमा में ठहराव प्रदान किया गया है। दिनांक 09.09.2023 से यह गाड़ी 16़.25 बजे एकमा पहुंचेगी तथा यहां से 16.27 बजे प्रस्थान करेगी।





