समस्तीपुर। कल्याणपुर विकास परिषद, समस्तीपुर के द्वारा पुरानी पोस्ट आफिस रोड में स्वास्थ्य विभाग समस्तीपुर के द्वारा स्वास्थ्य कैंप आयोजन का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्घाटन संयुक्त रूप से प्रो चित्रा मल्लिक, समाज सेवी जया राय, सचिव बंदना कुमारी एवं डाक्टर विकास कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फिता काटकर शुभारंभ किया गया। हेल्थ कैंप में सैकड़ो लोगो ने अपने स्वास्थ्य जाँच कराया। साथ ही निशुल्क दवा एवं उचित सलाह प्राप्त किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष गोविन्द कुमार झा, सदस्य सीमा कुमारी, अंजली कुमारी, हेल्थ कैंप संचालन में संदिप कुमार (जीएनएम), मिनू कुमारी एएनएम ने अपना सहयोग दिया।












