वैशाली जिले में सरेआम पैक्स अध्यक्ष को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

वैशाली। वैशाली जिले के लालगंज के घटारो दक्षिणी पंचायत के बेखौफ अपराधियों द्वारा पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी गयी। जिसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। जिसका इलाज हाजीपुर में ही निजी अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार करताहां मिडिल स्कूल के पास बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार की सुबह घटारो दक्षिणी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी। बताया जाता है कि पैक्स अध्यक्ष को तीन गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्तर पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि पैक्स अध्यक्ष मिडिल स्कूल के पास खड़ा थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने आकर ताबड़तोड़ उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके कारण घटनास्थल के आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते। तब तक अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष को गोली मार फरार हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया।

फिलहाल हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में पैक्स अध्यक्ष का इलाज चल रहा है। घटना के पीछे के कारण का फिलहाल पता नहीं चला है। वही वैशाली पुलिस अपराधियों की खोज में जिले की नाकेबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *