समस्तीपुर। समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्त्वावधान में रेड रिबन युवा महोत्सव 2023 के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ बीरेन्द्र कुमार चौधरी के संरक्षण एवं कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार चौधरी के आयोजकत्व में किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं में एचआईवी एवं एड्स जैसी लाइलाज बिमारी के प्रति जागरूकता फैलाना था।

प्रतियोगिताओं में रेड रन मैराथन-05 किमी ( पुरूषों के लिए ) प्रात: 07:00 से 07:35 बजे तक एवं ( महिला वर्ग के लिए ) 07:45 से 8:30 बजे तक आयोजित किया गया। पुरूष वर्ग में – प्रथम स्थान कुणाल कुमार, द्वितीय स्थान सौरव कुमार सुमन एवं ब्रजेश कुमार संयुक्त रूप से तथा तृतीय स्थान राजदेव कुमार ने प्राप्त किया।

वहीं महिला वर्ग में – प्रथम स्थान निहारिका कुमारी, द्वितीय स्थान प्रीति कुमारी एवं तृतीय स्थान कृतिका कुमारी ने प्राप्त किया। रेड रन मैराथन के निर्णायक मंडल में डॉ राहुल मनहर , डॉ जयचन्द्र झा एवं डॉ विवेकानन्द मिश्रा शामिल थे। जिन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण निर्णय सुनाया।


दूसरी प्रतियोगिता रेड रिबन रील्स मेकिंग कम्पीटिशन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान रौशन कुमार , द्वितीय स्थान हेमा कुमारी एवं तृतीय स्थान धीरज कुमार ने प्राप्त किया। तीसरी प्रतियोगिता अभिव्यक्ति नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें हेमा कुमारी, पूजा कुमारी, रूपम कुमारी, कीर्ति कुमारी, कुमारी प्रियंका,

नवनीत कुमार, रौशन कुमार, सुमित भारती, रोहित राज, इरशाद एवं अल्पना कुमारी ने एड्स जागरूकता पर आधारित नाटक को सामूहिक रूप से सुन्दर, सरस एवं रोचक ढ़ंग से प्रस्तुत किया। इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ सच्चिदानन्द तिवारी, डॉ आशीष पाण्डेय एवं डॉ दयानन्द मेहता शामिल थे।

जिन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण निर्णय सुनाया। सभी विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर प्रधानाचार्य के द्वारा मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर डॉ सर्वेश कुमार, डॉ अनिल कुमार कर्ण, डॉ जितेन्द्र कुमार, डॉ विश्वनाथ साह, केवलदास आदि लोग उपस्थित थे।






