समस्तीपुर में खेत में पटवन कर रहें किशोर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने खेत में धान रोपनी के लिए पटवन कर रहे किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बदमाशों ने किशोर को खेत से बुलाकर ले गया और दो दो गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी हालत में किशोर को वारिसनगर अस्पताल ले गया।

जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुचने पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना के अकबरपुर निवासी रामबाबू राय के 15 वर्षीय पिंटू कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते हैं मृतक के घर में कोहराम मच गया। सभी परिजन अस्पताल की ओर दौर पड़े।

मृतक पिंटू के पिता का बताना है कि घटना सुबह 9:00 बजे के बाद की है। जब खेत में पिंटू पटवन कर रहा था। तभी गांव के ही कुछ बदमाशों ने उसे खेत से गाछी में बुलाया। उसके कुछ देर बाद उसे गोली मारने की खबर मिली। वारिसनगर अस्पताल में भर्ती की बात कही थी। लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचा तब डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।


उन्होंने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी फिर भी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने का बताना है कि परिवार वालों ने गांव के ही लोगों को गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिस पर आरोप लगा है। उसने ही वारिसनगर अस्पताल में उसे भर्ती कराया।

जब पुलिस को सूचना मिली तो उसे सदर अस्पताल लाया गया। इस मामले में पुलिस दर्ज कर अनुसंधान कर रही है। डीएसपी ने बताया कि मृतक को देखने से मालूम चलता है की काफी नजदीक से गोली मारी गई है । पुलिस अलग अलग बिंदुओं पर जांच कर जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *