राजगीर मेले में समस्तीपुर की बेटियां सजाएंगी मिथिला पेंटिंग का स्टाॅल, तैयारी पूरी

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। राजगीर में लगने वाले सुप्रसिद्ध मलमास मेले में नाबार्ड प्रायोजित स्टाॅल पर समस्तीपुर की बेटियां मिथिला पेंटिंग का जलवा बिखेरेंगी। उक्त जानकारी देते हुए औसेफा के निदेशक देव कुमार ने बताया कि उक्त राजगीर मेले को लेकर बच्चियों में गजब का उत्साह है। मेले की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 8 से 17 अगस्त तक राजगीर में स्टॉल लगाया जाएगा।

बतादें कि गत वर्ष नाबार्ड प्रायोजित अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन द्वारा तीस प्रतिभागियों को मिथिला लोक चित्रकला प्रशिक्षण दी गयी थी। राजगीर मलमास मेले के प्रदर्शनी में संस्था के प्रशिक्षित युवा कलाकार मधु देवी एवं सौम्या सुमन समस्तीपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्ण ने चयनित कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि नाबार्ड की ओर लगाये गये मेले में खाने-पिने तथा आवासन की नि: शुल्क व्यवस्था की गई है। एलडीएम पीके. सिंह ने भी कलाकारों को बधाई दी है।

औसेफा निदेशक ने बताया कि मेले की तैयारियों को लेकर गुरुवार को बैठक हुई। जिसमें सर्वश्रेष्ठ कलाकार मुस्कान, सौम्या सुमन, गायत्री कुमारी, मधु देवी, अन्नु शर्मा, प्ररेणा कुमारी, रजनी कुमारी, मोनिका कुमारी, माधवी कुमारी, प्रिया कुमारी द्वारा बनाए गए मिथिला पेंटिंग उत्पाद लोगों को आकर्षित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *