सामाजिक अंकेक्षण सोसायटी द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के पंचायत समिति भवन में सामाजिक अंकेक्षण सोसायटी द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे मनरेगा, लोहिया स्वच्छता अभियान, पीडीएस आदि का जनसुनवाई प्रखंड प्रमुख रंजू देवी की अध्यक्षता में हुई। ज्यूरी सदस्य औसेफा के निदेशक देव कुमार, सीएलएफ अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने जनसुनवाई करते हुए कहा कि सभी पीआरएस को प्रत्येक बुधवार को रोजगार दिवस मनाने, काम की मांग पर पावती रसीद देने का निर्देश दिया।

पीडीएस दुकान पर टोल फ्री नंबर अंकित करने तथा शौचालय निर्माण के लाभुकों को ससमय भुगतान करने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन संयोजक एमआरपी राजीव कुमार व गणेश कुमार मेहता ने किया। मौके पर उपप्रमुख प्रमोद कुमार राय, पीओ फैयाज खान, लेखापाल रोहित कुंदन, बीएफटी अजब लाल राय, कनिय अभियंता प्रजापति, बीसी प्रतिनिधि किसलय कुमार, सोशल ऑडिट टीम प्रिति, वंदना, संगीता, फुलकुमारी, अमृता आनंद, रानी कुमारी आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *