बिहार तकनीकी सहायक संघ, जिला शाखा समस्तीपुर की बैठक में तदर्थ समिति का हुआ गठन

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बिहार तकनीकी सहायक संघ, जिला शाखा की बैठक महासंघ स्थल पर रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता श्रीराज ने की। इस दौरान महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन एवं पूर्व संयुक्त मंत्री वीरेंद्र कुमार की उपस्थिति में तदर्थ कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

जिसमें कमलेश कुमार को संयोजक, श्रीराज को अध्यक्ष, रवि कुमार को कोषाध्यक्ष एवं प्रीति कुमारी को उप संयोजक के रुप में चयन किया गया। साथ ही सात सदस्यीय कार्यकारिणी समिति में विकास कुमार, अभिषेक कुमार, राधिका कुमारी, आदित्य कुमार, राहुल कुमार, अंजनी कुमार एवं राम प्रवेश रजक का चयन किया गया।

इस दौरान तकनीकी सहायकों ने अपने संवर्ग के संबंध में कई समस्याओं का विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सभी तकनीकी सहायकों की सेवा 60 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावे सेवा पुस्त खोलने, कर्मचारी भविष्य निधि के लिए कटौती किए जाने ससमय वेतन भुगतान करने, एवं पारदर्शिता लाने, तकनीकी सहायकों का नाम कनीय अभियंता करने आदि मांगों पर भी चर्चा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *