रोसड़ा में ननिहाल से लौट रहे वार्ड पार्षद के नाबालिग भाई की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के आरोप लगा बेरहमी से पीटा

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर में जिला के रोसड़ा में चोरी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगो ने नौंवी के छात्र की पीटपीट कर बेरहमी से हत्या कर दिया। छात्र अपने ननिहाल से घर लौट रहा था। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक छात्र की पहचान रोसड़ा नगर परिषद के वार्ड पांच के पार्षद रामबाबू महतो के नाबालिग भाई श्याम बताया गया है। घटना के बाद लोग काफी आक्रोशित हो गए।

घटना रोसड़ा शहर के मिर्जापुर वार्ड तीन की है। किशोर की हत्या के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने काफी मशक्कत से लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते रोसड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी।

परिजनों के अनुसार श्याम अपने ननिहाल से भोज खाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रोसड़ा के मिर्जापुर जरही के पास कुछ लोगो ने नाबालिग छात्र को घेर लिया और चोरी का आरोप लगाते हुए बेरहमी से पिटाई कर दिया। आरोपियों की बेरहमी से पिटाई के कारण छात्र की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जरही गांव के वार्ड पार्षद के भाई श्याम कुमार को बेरहमी से पिटाई की गई। बेरहमी तरीके से पिटाई करने के कारण किशोर की मौत हो गई। परिवार के लोग मृतक किशोर को पिटाई और करेंट लगाने की बात कह रहे थे। घटना के बाद एक युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना के बाद से स्थानीय लोग आक्रोश व्यक्त करते हुए रोसरा पुलिस से सभी दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इधर पुलिस मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। वही इस मामले में कई लोगो को नामजद करते हुए प्रथमिकी दर्ज करायी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *