समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के बनारस स्टेट परिसर में गुरुवार को पंचायत प्रतिनिधियों का लर्निंग कैंप सह एक्स्पोजर विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सरायरंजन प्रखंड के कुल 40 पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसका उद्घाटन सीथ्री के प्रोग्राम ऑफिसर आकाश कुमार, डीसीएम अनीता कुमारी व सीथ्री के जिला समन्वयक संकेत कुमार के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।

कैंप के दौरान महिलाओं को लिंग आधारित भेदभाव और घरेलू हिंसा पर विशेष जानकारी दी गयी। ताकि पंचायत के लोगों को लिंग आधारित भेदभाव के साथ घरेलू हिंसा की जानकारी दी गयी। ताकि समय रहते हुए लोग घरेलू हिंसा को रोका जा सकें। साथ लिंग आधारित भेदभाव को समाज में रोका जा सके।

साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों को सदर अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र पर विजिट कराया गया, जिसमें सभी प्रतिनिधियों को कुपोषित बच्चों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही क्षेत्र में कुपोषित बच्चों के मिलने पर तत्काल उसे पोषण पुनर्वास केंद्र भेजने या फिर संबंधित आंगनबाड़ी सेविका को इसकी सूचना देने की अपील की गयी। ताकि कुपोषित बच्चों को यहां भर्ती कर इलाज किया जा सके।










