समस्तीपुर के विभूतिपुर में रामजानकी मंदिर से लाखों रुपए मूल्य के अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना के साखमोहन वार्ड 11 पुरवारी टोल बिचला स्थित श्री रामजानकी ठाकुरबाड़ी से बुधवार रात चोरों ने श्री राम, जानकी, लक्ष्मण सहित अन्य भगवान की लाखों की अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी कर ली। बताया जाता है कि गत रात्रि पुजारी मंदिर में नहीं थे। वे अपने घर पर सो रहे थे।

इसी का फायदा उठाकर चोर गेट के ताला के बलिया काट कर मंदिर में घुसे और राम, लक्ष्मण, सीता की तीन बड़ी मूर्ति एवं गोपाल जी आदि भगवान की पांच मूर्ति चोरी कर ली। जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए बतायी जा रही है। इस चोरी की घटना को लेकर पुजारी कन्हैया दास उर्फ कन्हैया सिंह ने थाना में आवेदन दिया है।

सूचना पर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल मंदिर परिसर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। चोर की खोज के लिये छापेमारी की जा रही है।

विभूतिपुर प्रखंड में मंदिर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी मंदिर व ठाकुरबाड़ी में मृर्ति चोरी की घटनाएं हो चुकी है। इससे पूर्व साखमोहन में ही एक दूसरे ठाकुरबाड़ी से चोरों ने मूर्ति चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वहीं महथी ठाकुरबाड़ी में सेवादार की हत्या कर मूर्ति चोरी की सबसे बड़ी घटना हुई थी।

इससे पूर्व दयानतपुर ठाकुरबाड़ी में भी मूर्ति चोरी की घटना हो चुकी है। वही मुस्तफापुर मंदिर में भी मूर्ति चोरी की घटना भी घट चुकी है। परंतु अब तक कोई भी मूर्ति बरामद नही हो सकी है। मंदिर व ठाकुरबाड़ी में मूर्ति की घटनाओं से यह प्रतीत होता है कि कोई मर्ति चोर गिरोह इलाके में सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *