समस्तीपुर। राज्य महिला आयोग बिहार के अध्यक्ष पद पर जिला जदयू के अध्यक्ष एवं उजियारपुर की पूर्व सांसद अश्वमेध देवी के मनोनयन से जदयू कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है। मनोनयन के बाद लोहिया आश्रम पर उनके आगमन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनको गुलदस्ता और माला देकर सम्मानित करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी तथा आपस में मिठाइयां बांटी।

इस दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अश्वमेध देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री के विश्वास को पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। महिलाओं के कल्याण के लिए एवं न्याय के लिए उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे हर हाल में पूरा करने का प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है।

महिलाओं के कल्याण के लिए भी कई योजनाएं संचालित की जा रही है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान महिलाओं को भी उनके योजनाओं के बारे में जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा जानकारी दी जा रही है। बता दें कि अश्वमेध देवी कल्याणपुर विधानसभा से विधायक बनने के साथ ही उजियारपुर लोकसभा की पहली सांसद बनने का गौरव भी प्राप्त कर चुकी है। फिलहाल समस्तीपुर जिला अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

बधाई देते हुए जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गेश राय ने इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं माननीय मंत्री विजय कुमार चौधरी के प्रति आभार प्रकट किया है। इस मौके पर बधाई देने वालो में सुबोध सिंह, मनीष कुमार,अनस रिजवान, प्रेम पासवान, रंधीर कुमार,

अमित कुमार सिंह गुल्लू, प्रमोद मिलिंद, धर्मदेव कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, डॉ ज्योति निर्मला, ठाकुर राजीव सिंह, अशोक पटेल, अनिल सिंह बाबा, बिंदेश्वर राय, शारीरिक रहमान लवली, वरुण साह, दिलीप कुमार,फुलकांत चौधरी,

रामनारायण सिंह, गणेश शर्मा, संजीत कुशवाहा,गोल्डी सिंह, कुंदन कर्ण, छेदी लाल भारतीया, यशवंत कुमार, रविंद्र ठाकुर, अरविंद कुमार, विशाल कुमार, विद्याकर झा, भोलानाथ सिंह, बैधनाथ ठाकुर, मुकेश कुमार राय, विनोद कुशवाहा,आलोक सिंह, बब्बलु यादव, राजकुमार साह आदि ने बधाई दिया।







