समस्तीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के तत्त्वावधान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पंच प्रण शपथ ग्रहण कार्यक्रम का समारोह आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ बीरेन्द्र कुमार चौधरी एवं नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. महेश कुमार चौधरी ने किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं उपस्थित लोगों को पंच प्रण शपथ ग्रहण करवाया। मौके पर डॉ० सच्चिदानंद तिवारी, डॉ आशीष पाण्डेय, डॉ अपराजिता राय, डॉ विश्वनाथ साह एवं डॉ सर्वेश कुमार ने सैनिकों को ओजपूर्ण पंक्तियों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित किये।

तत्पश्चात गोद लिया गया गाँव जितवारपुर निजामत में 75 पौधे रोपन के लिए कार्यक्रम पदाधिकारी के नेतृत्व में संवयंसेवक-स्वयंसेविकाओं की टोली को प्रधानाचार्य एवं डॉ तिवारी ने संयुक्त रूप से प्रेरित एवं हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

गन्तव्य स्थल पर पहुँचकर स्वयंसेवकों द्वारा पौधारोपण किया गया। स्वयंसेवकों में हेमा कुमारी (दलनायिका), कुमारी संगम, पूजा कुमारी, रौशन कुमार, सुमित भारती, कुमारी प्रियंका, आरती, नवनीत, धीरज कुमार, हरिमाधव, रोहित, सोनम प्रिया, शालिनी आदि शामिल थे।









