भारोतोलन प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता संपन्न, सैकड़ों नवोदित प्रतिभागियों ने लिया भाग

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला खेल विभाग एवं जिला भारोत्तोलन संघ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय पटेल मैदान में प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के लगभग 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार भारतोलन संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार केसरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का वजन, लंबाई, फ्राग जंप , उंची कूद, एवं स्किल टेस्ट लिया गया।

प्रतियोगिता में चयनित 30 खिलाड़ियों का चयन होगा। खिलाड़ियों का चयन मुख्य राष्ट्रीय चयनकर्ता राजेन्द्र प्रसाद, अंतरराष्ट्रीय पदक धारक जानेश्वरी देवी, सरिता कुमारी, गिरजेश कुमार एवं रंजीत मिश्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला भारतोलन संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार ठाकुर, सचिव मुकेश वर्मा, संयोजक प्रवीण कुमार, फैजू रहमान फैज, रग्वी संघ के संजय राय, राजेश अकेला, नप के पुर्व अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ गुप्ता,

जिला खेल विभाग के सहायक वरुण कुमार, अरविंद कुमार, चंदन कुमार, शुभम् कुमार अनील कुमार, कुंती देवी, गंगा कुमार, आशुतोष कुमार , बब्वन कुमार सहित बहुत सारे खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *