समस्तीपुर महिला कॉलेज में एनएसएस के द्वारा मनाया गया वन महोत्सव, पर्यावरण संरक्षण के लिए की गयी अपील

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। वीमेन्स कॉलेज, समस्तीपुर एनएसएस इकाई द्वारा प्रधानाचार्या प्रो सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता एवं एनएसएस पदाधिकारी डा नीतिका सिंह के नेतृत्व में वन महोत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा ने पेड़ पौधा लगाते हुए कहा कि पेड़ पौधे जीवन है। इसके बिना जीवन की कल्पना ही नही की जा सकती है। वन महोत्सव का उद्देश वन के क्षेत्रों को बढ़ाना है।

एनएसएस पदाधिकारी डा नीतिका सिंह ने कहा कि हम सबको अपने जन्म दिन पर पेड़ जरूर लगाना चाहिए, इसी मे असली खुशी मिलेगी।

डा विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पेड़ पौधे पूजनीय है। इसे आभूषण की तरह रक्षा करें। डा फरहत जबीन ने कहा कि विकास और शहरीकरण के नाम पर पेड़ काटे जा रहे है। एनएसएस वॉलंटियर रोजी, अंजली, सिद्धी आदि ने गीत गा कर वन महोत्सव मनाया।


इस अवसर पर प्रो अरुण कुमार कर्ण, डॉ नेहा कुमारी जायसवाल, डॉ कुमारी अनु, डा प्रियंका लाल डा रिंकी कुमारी, डा सोनल कुमारी, डा ज्योति कुमारी, डा स्मिता कुमारी डा संगीता , डा ममता कुमारी, डा नीरज प्रसाद, डा स्वाति कुमारी आदि सहित अधिक संख्या में शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *