समस्तीपुर रेल मंडल में सेवानिवृत रेलकर्मियों के परिवाद निस्तारण को पेंशन अदालत आयोजित, 13 मामले ऑन द स्पॉट निष्पादित

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल से सेवानिवृत रेलकर्मियों के परिवाद के निष्पादन शीर्ष पर ‘‘पेंशन अदालत 2023’’ मंथन सभागार में शुक्रवार को आयोजित की गयी। इस पेंशन अदालत में मंडल के सेवानिवृत कर्मियों एवं उनके आश्रितों के कुल 13 आवेदन पंजीकृत हुए थे। प्रत्येक मामले में DRM आलोक अग्रवाल की उपस्थिति में ऑन द स्पॉट निर्णय लेते हुए लेतेे हुए सभी 13 मामलों का निष्पादन किया गया।

इस कैम्प में कुल 03 रेलकर्मियों को सातवें वेतन आयोग के तहत् पेंशन संशोधन, 03 सेवानिवृत्त कर्मियों को पीपीओ निर्गत किया गया तथा अन्य परिवादों के तहत कुल 06 सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके आश्रितों के पक्ष में ₹ 1, 84, 515/- का भुगतान भी किया गया।

इसका संचालन सीनियर डीपीओ राजीव रंजन के द्वारा किया गया। इसके अलावा इस बैठक में वरिष्ठ मंडल वित प्रबंधक राहुल राज, मंडल कार्मिक अधिकारी दिलीप पासवान, सहायक मंडल वित प्रबंधक राम शंकर सिंह के साथ-साथ रेलवे पेंशनर एसोएिसशन/समस्तीपुर के जोनल तथा

मंडल अध्यक्ष एसएन. सिंह, मंडलीय सचिव एसके. पाण्डेय, मान्यता प्राप्त यूनियन के प्रतिनिधि चन्द्रषेखर सिंह, अजा-अजजा एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष अर्जुन कुमार सहित कई सेवानिवृत कर्मी एवं उनके आश्रित भी कैम्प में उपस्थित थे।


इस पेंशन अदालत- 2023 के सफल आयोजन के लिए मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग की सराहना की और सेवानिवृत कर्मियों के हित में ऐसे आयोजनों को नियमित अंतराल पर कराये जाने हेतु निर्देशित भी किया।

इस प्रकार के आयोजन एवं सभी परिवादों के निष्पादन के लिए रेलवे पेंशनर एसोसिएशन अध्यक्ष ने भी प्रशंसा की एवं ऐसे प्रयासों को रेल एवं सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके आश्रितों के लिए काफी हितकर बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *