यहां क्लीक कर दूरबीन व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
हाजीपुर। ट्रेनो में यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए उधना मालदा के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया की ट्रेन संख्या 09011 व 09012 उधना मालदा टाउन उधना समर स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी।

यह ट्रेन भागलपुर, किउल, मोकामा, पटना, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
गाड़ी संख्या 09011 उधना मालदा टाउन समर स्पेशल 4 मई से 22 जून तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को उधना से 23.00 बजे खुलकर शुक्रवार को 22.35 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., 23.50 बजे बक्सर तथा शनिवार को 00.35 बजे आरा, 01.40 बजे पटना रूकते हुए 09.30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 09012 मालदा टाउन उधना समर स्पेशल 7 मई से 25 जून तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को मालदा टाउन से 09़.05 बजे खुलकर उसी दिन 18.10 बजे पटना, 19.13 बजे आरा, 20.15 बजे बक्सर एवं 22.40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए मंगलवार को 01.20 बजे उधना पहुंचेगी।

इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 15 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे।









