एक मई से चलेगी पटना आनंद विहार सुपरफास्ट एसी स्पेशल एक्सप्रेस

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। यात्रियों के संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने पटना से आनंद विहार के बीच एसी समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमारने बताया कि ट्रेन संख्या 04066 व 04065 आनंद विहार पटना आनंद विहार सुपरफास्ट एसी स्पेशल एक्सप्रेस को डीडीयू, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर के रास्ते चलायी जाएगी।

उन्होंने कहा कि गाड़ी संख्या 04066 आनंद विहार पटना सुपरफास्ट एसी स्पेशल एक्सप्रेस एक मई से 26 जून तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को आनंद विहार से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 12.55 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., 14.50 बजे आरा, 15.15 बजे दानापुर रूकते हुए 16.00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।


वापसी में, गाड़ी संख्या 04065 पटना आनंद विहार सुपरफास्ट एसी स्पेशल दो मई से 27 जून तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को पटना से 17.45 बजे खुलकर 18.05 बजे दानापुर, 18.40 बजे आरा एवं 21.10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. रूके हुए अगले दिन 10.40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।


यह फेस्टिवल स्पेशल अप एवं डाउन दिशा में कानपुर, प्रयागराज जं., वाराणसी, पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर रूकेगी।

इस स्पेशल में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 01, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 05, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 13 कोच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *