व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। रेल कर्मचारियों एवं उनके पात्र आश्रितों के लिए राहत भरी खबर है। प्रशांत चैरिटेबल हॉस्पिटल, मुजफ्फरपुर और मंडलीय रेल अस्पताल, समस्तीपुर के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MOU) का विस्तार किया गया है। इसके तहत अब मंडलीय रेल अस्पताल, समस्तीपुर से रेफर किए जाने के बाद मरीज प्रशांत चैरिटेबल हॉस्पिटल, मुजफ्फरपुर में कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।


इस संबंध में दोनों अस्पतालों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस व्यवस्था से समस्तीपुर रेल मंडल के संबंधित रेलकर्मियों एवं पात्र लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
एमओयू के विस्तार से मरीजों को इलाज के लिए तत्काल भुगतान करने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। अब मंडलीय रेल अस्पताल से रेफरल मिलने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रशांत चैरिटेबल हॉस्पिटल में कैशलेस उपचार कराया जा सकेगा।
इस पहल को रेलकर्मियों और उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


*समस्तीपुर में 36,451 दिव्यांग मतदाता चिह्नित, छूटे लोगों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चलेगा अभियान – Doorbeen News*








