व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रहियार उत्तर पंचायत के कोंची गांव में सोमवार को खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस अगलगी की घटना में एक ही परिवार के चार भाइयों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, कोंची गांव के वार्ड 11 में स्वर्गीय राम जी शाह के पुत्र भूपन साह के परिवार में खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया। इसके बाद घर में आग लग गई।


आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते परिवार के चार सदस्यों के घर इसकी चपेट में आ गए। अगलगी में मुकेश साह, सरोज साह और राजकुमार साह सहित चार भाइयों के घर जलकर राख हो गए।
इस घटना में घरों में रखे कपड़े, अनाज, फर्नीचर, जरूरी कागजात, दस्तावेज, जमा नकदी और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित परिवारों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रहने और खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। अगलगी की घटना से गांव में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।


*बहादुरपुर में स्कॉलरशिप परीक्षा आयोजित, 10 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ चयन – Doorbeen News*
बहादुरपुर में स्कॉलरशिप परीक्षा आयोजित, 10 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ चयन








