यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SDO ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। रेलवे स्टेशन पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोमवार, 16 नवंबर 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर साफ-सफाई, पेयजल और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित सुरक्षा एजेंसियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की। साथ ही जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) की सक्रियता की जानकारी ली। उन्होंने असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सतर्क बनाए रखने का निर्देश दिया।

वेटिंग रूम से लेकर प्लेटफॉर्म तक सुविधाओं का लिया जायजा

एसडीओ ने स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए प्रतीक्षालय (वेटिंग रूम), पेयजल की उपलब्धता और प्लेटफॉर्म पर साफ-सफाई की स्थिति देखी। उन्होंने यात्रियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों एवं संबंधित कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीसीटीवी कैमरे लगातार कार्यशील रहें और संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए। साथ ही स्टेशन परिसर, प्रतीक्षालय और प्लेटफॉर्म पर स्वच्छता बनाए रखने तथा यात्रियों को पेयजल सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस निरीक्षण का उद्देश्य रेलवे स्टेशन पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना है।

*छठ के प्रसाद का पकवान जूठा करने पर मां ने 4 साल की बच्ची को पीटा, मौत; आरोपी मां गिरफ्तार – Doorbeen News*

छठ के प्रसाद का पकवान जूठा करने पर मां ने 4 साल की बच्ची को पीटा, मौत; आरोपी मां गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *