भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर जिलाधिकारी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर: देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) के अवसर पर आज दिनांक 14 नवंबर, 2026 को समाहरणालय परिसर, समस्तीपुर में एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सह जिला रोशन कुशवाहा  ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के नवनिर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना तथा देश के औद्योगिकीकरण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रति उनके असीम स्नेह और लगाव के कारण ही उनकी जयंती को पूरे देश में ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एकराम, वरीय उप समाहर्ता  अंजलि सहित समाहरणालय के विभिन्न पदाधिकारी एवं अन्य कर्मियों ने भी पंडित नेहरू के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

*छठ पर्व को लेकर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा – Doorbeen News*

छठ पर्व को लेकर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *