बंद और ध्वस्त पड़े नल जल को चालू कर जलापूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर DM का निकाला अर्थी जूलूस – भाकपा माले

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk : भाकपा माले उजियारपुर प्रखंड कमिटी के तत्वावधान में आज भगवान पुर कमला पनचायत के वार्ड नं 12 में महीनों से बंद और ध्वस्त पड़े नल जल को चालू कर जलापूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर स्थानीय मुखिया फिरोजा बेगम के नेतृत्व में कमला पन्चायत से उजियार पुर पी एच ई डी कार्यालय तक समस्तीपुर DM का अर्थी जूलूस निकाल कर प्रतिरोध करते हुए पी एच ई डी कार्यालय पर दहन किया गया। प्रतिरोध सभा की अध्यक्षता वार्ड सदस्य अजित कुमार सदा ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के वरीय नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि दो महीने से ज्यादा दिनों महादलित मुसहर समुदाय के लोग बंद पड़े नल जल के कारण बूंद बूंद पानी के लिए तड़पते हैं लेकिन नकारा, भटियारा और कमिशनखोर जे ई और एस डी ओ समस्या का निराकरण करने अब तक असफल है।

भ्रष्ट जे ई फोन तक नहीं उठाते। उन्होंने कहा उजियार पुर पी एच ई डी विभाग जिलाधिकारी के नियन्त्रण से बाहर है। उन्होंने ऐलान किया कि छठ पर्व से पहले अगर जलापूर्ति बहाल नहीं किया गया तो छठ पर्व के बाद पी एच ई डी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया जाएगा।

सभा को संबोधित करते हुए वरीय नेता फूल बाबू सिंह ने कहा नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट नल जल योजना को सम्राट चौधरी सरकार और उसके पदाधिकारी ध्वस्त करने में आमादा है उन्होंने कहा कि भगवान पुर कमला पन्चायत के महादलित मुसहर समुदाय के गरीब लोग पीने के पानी के लिए त्राहि-त्राहि दो महीने से कर रहे हैं लेकिन अब तक जलापूर्ति बहाल नहीं होने के चलते हमलोगों को जिलाधिकारी का अर्थी जूलूस निकाल कर दहन करना पड़ा है।

सभा प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, मुखिया फिरोजा बेगम, भीम सहनी, मो कमालुद्दीन, मो उस्मान, तननजय प्रकाश, रोहित कुमार, विक्रम सदा, सच्चिदानन्द सिंह, प्रदीप सदा, रुणा देवी, प्रमिला देवी, हरिदर्शन, मिथुन सदा, सपना देवी,छोटू सदा,सपना देवी सहित सैकड़ों लोग आन्दोलन में शामिल हुए।

*पीएम की 21 नवंबर को वैशाली में होने वाली जनसभा में अधिकाधिक भागीदारी की तैयारी, एनडीए की बैठक – Doorbeen News*

पीएम की 21 नवंबर को वैशाली में होने वाली जनसभा में अधिकाधिक भागीदारी की तैयारी, एनडीए की बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *