पीएम की 21 नवंबर को वैशाली में होने वाली जनसभा में अधिकाधिक भागीदारी की तैयारी, एनडीए की बैठक

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। वैशाली जिले के राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के वसही में 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा में समस्तीपुर से अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर बुधवार को एनडीए की जिला स्तरीय बैठक हुई। शंभूपट्टी स्थित अनुपम बिहार रिसोर्ट में आयोजित बैठक में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, भाजपा बिहार प्रदेश की सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संगीता यादव तथा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित एनडीए के विभिन्न घटक दलों के नेता शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद वंदे मातरम् का गायन किया गया। भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी संगीता यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैशाली की धरती से बिहार के विकास को नई गति देने के लिए कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। उन्होंने इस ऐतिहासिक जनसभा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर इसका साक्षी बनने की अपील की।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह जनसभा बिहार के लिए महत्वपूर्ण होगी। उनके हाथों छह लेन वाले बिंदू पुल सहित कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास प्रस्तावित है। इससे बिहार के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने समस्तीपुर जिले के लोगों और एनडीए कार्यकर्ताओं से 21 नवंबर को वैशाली पहुंचने का आह्वान किया।

वहीं, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एनडीए कार्यकर्ताओं से गांव और पंचायत स्तर पर लोगों को जनसभा में शामिल होने का निमंत्रण देने तथा अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा समस्तीपुर उत्तरी की जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने की। संचालन लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष अनुपम सिंह उर्फ हीरा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय ने किया। बैठक में विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, भाजपा, जदयू, लोजपा रामविलास, हम और रालोमो के जिलाध्यक्षों सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

*घोड़ासहन स्टेशन पर आनंद विहार–लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन के ठहराव का शुभारंभ – Doorbeen News*

घोड़ासहन स्टेशन पर आनंद विहार–लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन के ठहराव का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *