रेलवे ओवरब्रिज पर दो दिनों में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें, एसडीओ ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk : समस्तीपुर। रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर अंधेरे की समस्या दूर करने और रात में आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने पहल की है। शुक्रवार, 6 नवंबर को अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने अधिकारियों के साथ रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्रिज पर स्ट्रीट लाइटों की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित विभागों को दो दिनों के भीतर लाइट लगाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपनगर आयुक्त, विद्युत विभाग और एनएचएआई के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। एसडीओ ने विद्युत विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित समय-सीमा में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा करें।

रात में आवागमन करने वालों की सुरक्षा प्राथमिकता

एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि रात्रि के समय आरओबी से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्ट्रीट लाइट लगाना जरूरी है। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि लोगों को अंधेरे में आवागमन करने की परेशानी न हो।

यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को आरओबी पर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े अन्य आवश्यक निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि निर्धारित दो दिनों के भीतर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

स्ट्रीट लाइट लगने से आरओबी पर रात में आवागमन करने वाले वाहन चालकों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

*कल्याणपुर में युवती की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; टोटो और दो मोबाइल बरामद – Doorbeen News*

कल्याणपुर में युवती की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; टोटो और दो मोबाइल बरामद

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *