सोमनाथ मंदिर निर्माण के लिए उग्रेश मंडल ने दिए पांच लाख रुपये

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रजौर रामभद्रपुर पंचायत के रामभद्रपुर गांव में भव्य श्री श्री 108 बाबा सोमनाथ मंदिर के निर्माण कार्य में श्रद्धालुओं और समाजसेवियों का सहयोग लगातार मिल रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को भटौरा पंचायत के अखतवार गांव टोले छपकी निवासी उग्रेश मंडल ने मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान कर धार्मिक आस्था और सामाजिक समर्पण की मिसाल पेश की।

उग्रेश मंडल स्वर्गीय विलट मंडल के पुत्र हैं। मंदिर निर्माण के लिए इतनी बड़ी राशि का सहयोग मिलने पर मंदिर निर्माण समिति एवं स्थानीय लोगों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

श्रद्धालुओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों के निर्माण में समाज के लोगों का योगदान हमारी संस्कृति, परंपरा और सामूहिक एकता को मजबूत करता है। इस तरह के सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य को गति मिलेगी तथा क्षेत्र के लोगों की आस्था से जुड़ा यह भव्य धार्मिक स्थल जल्द ही अपने स्वरूप में निखरेगा।

इस पुनीत अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, मुखिया रामचंद्र सिंह, कामेश्वर मंडल, नवीन कुमार सिंह, नरेश मंडल उर्फ भोली, राज कुमार मंडल एवं रामशंकर मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने उग्रेश मंडल के इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति आभार जताया।

*तीन विद्यालयों में रसोइयों, सफाईकर्मियों व रात्रि प्रहरी को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित – Doorbeen News*

तीन विद्यालयों में रसोइयों, सफाईकर्मियों व रात्रि प्रहरी को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *