स्वच्छता कर्मी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रहियार उत्तर पंचायत के वार्ड आठ में एक स्वच्छता कर्मी की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 37 वर्षीय अजित मंडल की असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पत्नी, बच्चों और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव के लोग भी इस दुखद घटना से मर्माहत हैं। मृतक की पहचान रहियार उत्तर वार्ड 8 निवासी कैरकुन मंडल के 37 वर्षीय पुत्र अजीत मंडल के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सोमवार को अचानक उनके पेट में तेज दर्द होने लगा। दर्द बढ़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले गए।

हालांकि चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अजित की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार के सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में कुछ समय पहले तक सामान्य दिनचर्या चल रही थी, वहां देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। अजित मंडल अपने परिवार के एकमात्र मुख्य कमाऊ सदस्य थे। उनके कंधों पर परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी।

उनके निधन से पत्नी के सामने बच्चों की परवरिश और परिवार चलाने की गंभीर चिंता खड़ी हो गई है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री, पत्नी तथा माता-पिता को छोड़ गए हैं। पिता की असामयिक मौत से मासूम बच्चों के सिर से स्नेह और सहारे का साया उठ गया है। वहीं पत्नी और वृद्ध माता-पिता का विलाप सुनकर आसपास मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार मंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की। गांव के अन्य लोग भी परिवार को ढांढ़स बंधाने पहुंच रहे हैं।
अजित मंडल की असामयिक मृत्यु से न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव में शोक का माहौल है। हर कोई इस दुखद घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहा है।

*बंधार पंचायत में दो स्थानों से चापाकल के हेड व मोटर चोरी, पंचायत सचिव ने थाने में दिया आवेदन – Doorbeen News*

बंधार पंचायत में दो स्थानों से चापाकल के हेड व मोटर चोरी, पंचायत सचिव ने थाने में दिया आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *