व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में युवक के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा गया एंड्रॉयड मोबाइल और घटना में इस्तेमाल मारुति सुजुकी कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी पेशेवर अपराधी हैं।
सुबह 5:45 बजे युवक के साथ हुई थी लूट
पुलिस के मुताबिक, 23 अक्टूबर की सुबह करीब 5:45 बजे ताजपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर भिंडी फोरलेन के पास उजला रंग की कार में सवार पांच अपराधियों ने सुकैश कुमार राय (26) को रोक लिया।


पीड़ित कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर निवासी हैं। आरोपियों ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर उनका सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल तथा 20 हजार रुपए नकद लूट लिए। इस मामले में ताजपुर थाना कांड संख्या 244/26 दर्ज किया गया।
पूछताछ के बाद चार अन्य आरोपी भी पकड़े गए
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। पुलिस ने पहले ताजपुर थाना क्षेत्र के चक सिकंदर निवासी गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया।


पुलिस के अनुसार, पूछताछ में ताजपुर थाना के गुड्डू ने अपराध स्वीकार किया और अन्य चार साथियों की जानकारी दी। इसके आधार पर पुलिस ने ताजपुर थाना के मनीष राज, सत्यम कुमार, प्रतीक कुमार और मुफस्सिल थाना के आशीष रंजन को भी गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के पास से मारुति सुजुकी कार और लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस सभी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
इस कार्रवाई में ताजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित विशेष टीम के पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे।

*खानपुर के बथनाहा गांव में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भाईचारे और धर्ममय जीवन का दिया संदेश – Doorbeen News*








One Comment