समस्तीपुर के सरकारी स्कूल में शतरंज की पाठशाला, पहली बार मोहरों पर चाल चलकर उत्साहित हुए बच्चे

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिले के समस्तीपुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में बच्चों के मानसिक विकास, तार्किक क्षमता और एकाग्रता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुक्रवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ बौद्धिक खेलों का प्रशिक्षण भी जरूरी है। शतरंज से बच्चों में निर्णय लेने की क्षमता, धैर्य और एकाग्रता विकसित होती है।

विद्यालय को उपहार में मिले 40 शतरंज सेट

उन्होंने बताया कि चेस बेस इंडिया के सीईओ सागर साह ने प्रभारी प्रधानाध्यापक इम्तियाज अहमद के सहयोग से गिफ्ट ऑफ चेस सेट्स के तहत विद्यालय को 40 शतरंज सेट उपलब्ध कराए हैं।

कार्यशाला के पहले दिन शिक्षक मो. सादुल्लाह ने विद्यालय की डिजिटल लाइब्रेरी में 28 बच्चों को शतरंज का प्रशिक्षण देना शुरू किया। इस दौरान बच्चों ने शतरंज की बिसात, मोहरों की पहचान और उनकी चालों की बारीकियां सीखीं।

कई बच्चों ने जीवन में पहली बार शतरंज के मोहरों को छूकर चाल चली। इसे लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक संजीव कुमार झा, शिक्षा सेवक कैलाश सदा और बाल संसद की प्रधानमंत्री अनन्या कुमारी सहित अन्य लोगों ने सक्रिय सहयोग किया।

*संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अभाकिम ने निकाला जुलूस, बिहार और बंगाल के चुनाव रद्द करने की उठाई मांग – Doorbeen News*

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अभाकिम ने निकाला जुलूस, बिहार और बंगाल के चुनाव रद्द करने की उठाई मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *